उत्तराखंड: बद्री और केदार के दर्शन करने पहुंची ये हस्तियां, सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़

भाजपा सांसद वरुण गांधी व अभिनेत्री रवीना टंडन ने मंगलवार को बाबा केदार और भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इस खास मौके पर लोगों की भीड़ भी उमड़ी। लोगों में सेल्फी लेने की होड़ सी लग गई।


उत्तराखंड में इन दिनों राजनीतिक और फिल्म जगत की हस्तियां पहुंच रही हैं। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए लगातार लोग पहुंच रहे हैं। अब भाजपा सांसद वरुण गांधी व अभिनेत्री रवीना टंडन ने मंगलवार को बाबा केदार और भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इस खास मौके पर लोगों की भीड़ भी उमड़ी। लोगों में सेल्फी लेने की होड़ सी लग गई।

भाजपा सांसद वरुण गांधी व अभिनेत्री रवीना टंडन ने मंगलवार को बाबा केदार और भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इस दौरान भाजपा सांसद के साथ उनकी पत्नी और पुत्री भी थीं। रवीना भी बेटी के साथ पहुंची थीं।


उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से सांसद वरुण गांधी, उनकी पत्नी यामिनी गांधी और पुत्री अनुसुइया हेलीकॉप्टर से सुबह करीब पौने आठ बजे केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने यहां बाबा केदार के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह परिवार समेत हेलीकॉप्टर से बद्रीनाथ रवाना हो गए।


बदरीनाथ हेलीपैड पर श्री बद्रीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने वरुण गांधी का फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा सांसद बद्रीनाथ मंदिर में वेद पाठ पूजा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने तीर्थ यात्रियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। शाम को भाजपा सांसद वापस लौट गए। उन्होंने देवभूमि के अलौकिक सौंदर्य की प्रशंसा की।

अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी पुत्री राशी के साथ सुबह करीब सवा सात बजे केदारनाथ पहुंचीं। उनके साथ बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय भी थे। केदारनाथ मंदिर में अभिनेत्री ने रुद्राभिषेक पूजा की। मंदिर से बाहर निकलते ही वह तीर्थ यात्रियों से घिर गईं। यात्रियों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।

इसके बाद अभिनेत्री बद्रीनाथ पहुंचीं। वहां उन्होंने बद्रीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद देश के प्रथम गांव माणा का भ्रमण किया और सरस्वती नदी, भीमपुल गणेश गुफा व व्यास गुफा के दर्शन किए। शाम को वह भगवान बदरी विशाल की शयन आरती में भी शामिल हुईं। वह आज सुबह वेदपाठ पूजा में सम्मिलित होने के बाद मुंबई प्रस्थान करेंगी। अभिनेत्री दोनों धाम के सौंदर्य से अभिभूत नजर आईं।

Post a Comment

0 Comments