कोटद्वार : नए साल में सिद्धबली मंदिर के पास धमका हाथियों का झुंड, लोगों में मची अफरा-तफरी

नए साल पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। ऐसे में सड़क पर हाथियों को देख अफरा तफरी मच गई।


पौड़ी गढ़वाल : कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम सिद्धबली मंदिर के पास अचानक हाथियों का झुंड आ धमका। एक के बाद एक छह हाथी जंगल से निकलकर हाईवे पर आ गए और काफी देर तक वहीं रुके रहे। 

नए साल पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। ऐसे में सड़क पर हाथियों को देख अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तुरंत ट्रैफिक रोका। इस दौरान करीब आधा घंटा हाईवे पर यातायात बाधित रहा।  

हाईवे से हाथी काफी देर तक झुंड टस से मस नहीं हुए। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बता दें कि सिद्धबली मंदिर के सामने तिलवाढांग फारेस्ट चेक पोस्ट के पास से हाथियों का नदी में जाने का पारंपरिक रास्ता है। कोटद्वार क्षेत्र से हाथी कार्बेट और राजाजी पार्क में आते जाते रहते हैं।

वनकर्मियों का कहना है कि हाथी दिखने पर घबराएं नहीं तुरंत वाहन को रोक दें। इस रूट पर आवाजाही संभलकर करने की जरूरत है। 


Post a Comment

0 Comments