एमईगिल जूनियर हाईस्कूल गड़ोली की छात्रा मुस्कान रावत का राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रभारी जिलाशिक्षाधिकारी बेसिक सावेद आलम ने बताया कि मुस्कान 3 से 8 जनवरी तक दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की अंडर 14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
पौड़ी गढ़वाल : एमईगिल जूनियर हाईस्कूल गड़ोली की छात्रा मुस्कान रावत का राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रभारी जिलाशिक्षाधिकारी बेसिक सावेद आलम ने बताया कि मुस्कान 3 से 8 जनवरी तक दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की अंडर 14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। मुस्कान रावत को स्कूल की व्यायाम शिक्षिका उमा रौथाण ने बैडमिंटन की बारिकियां सिखाते हुए निखारने का काम किया है। मुस्कान के चयन पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका अंजुल मैनसल, जिला खेल समंवयक कमल उप्रेती, सहायक समंवयक प्रदीप रावत, ललित बिष्ट ने खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
शहर के वार्ड 11 स्थित गडोली स्कूल की कक्षा 8 की अध्ययनरत छात्रा मुस्कान रावत भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बनने का सपना देख रही है। पिता प्रमोद रावत घर में खेती बाड़ी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। वहीं बेटी सीमित संसाधनों के बावजूद पठन पाठन के साथ बैडमिंटन खेल में काफी रुचि रखती है। वह बैडमिंटन के अभ्यास में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इसके लिए समय सारणी भी बनाई गई है।
वहीं व्यायाम शिक्षिका उमा रौथाण ने इस होनहार खिलाड़ी की प्रतिभा को तराशने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सीमित संसाधनों के बावजूद मुस्कान का चयन नेशनल लेवल की बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ। शिक्षिका उमा बताती हैं कि मुस्कान काफी होनहार छात्रा होने के साथ साथ बेहतरीन खिलाड़ी भी है। काफी समय से वह बैडमिंटन का अभ्यास कर रही है। जिसके लिए उसे बैडमिंटन की नई-नई तकनीकों की जानकारियां भी दी जाती हैं। बताया कि बीते दिनों अगस्त्यमुनि में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतने के बाद मुस्कान का चयन नेशनल के लिए हुआ।

0 Comments