उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 घोषित, हाईस्कूल और इंटर में लड़कियों ने मारी बाजी, ये रहे टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित हो गया है. हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92.10% रहा. इस बार भी बोर्ड परीक्षा में बेटियों का दबदबा रहा.



उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित हो गया है. हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92.10% रहा. इस बार भी बोर्ड परीक्षा में बेटियों का दबदबा रहा. बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.07 रहा. बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.03 दर्ज किया गया है. इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 85.11% रहा. इसमें भी बालिकाओं ने बाजी मारी है. बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.09 रहा. लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93 रहा है. सीएम धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी है. असफल रहे छात्र-छात्राओं से हिम्मत नहीं हारते हुए फिर से मेहनत करने को कहा है.

ये रहे हाईस्कूल के टॉपर्स: टॉपर्स की बात करें तो हाईस्कूल में अक्षत गोपाल, एमपी हिंदू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) ने 500 में से 491 अंक (98.20%) हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं ईशान कोठारी (उत्तरकाशी) और भूमिका पांडे, जीआईसी खेरना (नैनीताल) ने 500 में से 490 अंक (98%) हासिल कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

बालिकाओं में भूमिका रहीं टॉपर: खास बात ये रही कि भूमिका पांडे ने बालिकाओं की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया. इसके अलावा योगेश जोशी, मंडल-रामबाग (बागेश्वर) ने 500 में से 489 अंक (97.80%) हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया.

हाईस्कूल में बागेश्वर जिला रहा प्रथम: इस साल का हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम पिछले साल की तुलना में 1.33 बिंदु प्रतिशत बेहतर रहा. हाईस्कूल परीक्षा 2026 में बागेश्वर जनपद कुल 96.98 प्रतिशत रिजल्ट के साथ उत्तराखंड में पहले स्थान पर रहा. हाईस्कूल की परीक्षा में 1,08,983 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे. इनमें से 100373 छात्रा छात्राएं पास हुए हैं.

Post a Comment

0 Comments