बड़ी दुःखद ख़बर : उत्तराखंड सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उधम सिंह नगर में भाई बहन स्कूटी में सवार होकर रुद्रपुर बाजार से घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही दोनों भाई बहन की मौत हो गई।


उत्तराखंड :
जनपद उधम सिंह नगर से एक बड़ी दुःखद ख़बर सामने आई है। सड़क हादसे में भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गई। दुःखद की बात यह है मां का इकलौता सहारा छिन गया। मां ने अपनी मासूम बेटी खो दी। पति को तो पहले ही खो चुकी थी। बता दें कि बेटा बेटी की मौत से मां बेसुध हो गई है। पुरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्योंकि बेटा बेटी ही मां का इकलौता सहारे थे। दोनों को ही मां खो चुकी है।

यह भी पढ़े : 20 दिसंबर से होने वाली सेना भर्ती रैली के समय में किया बदलाव, पढ़े पूरी खबर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रीतनगर मलसी निवासी भाई बहन स्कूटी में सवार होकर रुद्रपुर बाजार से घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही दोनों भाई बहन की मौत हो गई। ख़बर की सुचना मिलते ही घर में लगते ही कोहराम मच गया। मां बेसुध हो गई। 

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला पहुंचे और मृतकों के परिवार से मिले। विधायक ने हर संभव मदद का भरोसा दिया।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड की एक शादी में फूटा कोरोना बम, दूल्हे समेत परिवार के 28 लोग संक्रमित, मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहना ग्राम प्रीतनगर निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र की बड़ी बेटी विभा (19) और हेमंत (17) के रुप में हुई। दोनों बाजार से स्कूटी में सवार होकर लौट रहे थे। तभी ट्र॔चिंग ग्राउंड के पास कल्याणी नदी के पुल पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने तुरंत कोतवाल और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला को फोन कर जल्द मेमो तैयार कर पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए। साथ ही मृतकों की मां को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Post a Comment

0 Comments