कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में स्थित कलालघाटी अब कण्वघाटी के नाम से जानी जायेगी। कोटद्वार नगर निगम द्वारा कलालघाटी का नाम बदलकर कण्वघाटी करने के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है।
उत्तराखंड : कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में स्थित कलालघाटी अब कण्वघाटी के नाम से जानी जायेगी। कोटद्वार नगर निगम द्वारा कलालघाटी का नाम बदलकर कण्वघाटी करने के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। शहरी विकास सचिव शैलेश बगौली की ओर से इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गया है।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए चयनित किए गए 51 प्रोजेक्ट
कोटद्वार शहर से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर महर्षि कण्व की तपोस्थली और चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम स्थित है। इसी से सटा हुआ क्षेत्र है कलालघाटी। बता दें कि पूर्व में भी इसका नाम बदलने की मांग उठती रही है, लेकिन इस दिशा में पहल नहीं हो पाई थी।
वहीं, कोटद्वार नगर निगम ने इसमें आसपास के इलाकों को भी शामिल किया गया था, इसमें से ही एक नाम कलालघाटी का भी था। हाल ही में कोटद्वार नगर निगम में कलालघाटी का नाम बदलकर कण्वघाटी करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसे अब शासन ने स्वीकार कर लिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गया है।
यह भी पढ़े : 20 दिसंबर से होने वाली सेना भर्ती रैली के समय में किया बदलाव, पढ़े पूरी खबर
बात करें कोटद्वार शहर की तो इसका भी नाम बदलकर कण्वनगरी किया जा सकता है। कोटद्वार शहर की पहचान महर्षि कण्व के नाम से भी है। जिस प्रकार से यहां कलालघाटी का नाम परिवर्तित किया गया है, उसे देखते हुए कोटद्वार का नाम भी कण्वनगरी किया जा सकता है। इस संबंध में विभिन्न स्तरों पर मांग उठती आ रही है।


0 Comments