अमेरिकी अंतरिक्ष सेना ने अपने जवानों को याद नया नाम कहलाएंगे "गार्जियंस"

अमेरिकी अंतरिक्ष सेना ने अपने जवानों को नया नाम दिया है। स्पेस फोर्स ने कहा है कि उसके जवान अब "गार्जियंस" के नाम से जाने जाएंगे। 


अमेरिकी अंतरिक्ष सेना ने अपने जवानों को नया नाम दिया है। स्पेस फोर्स ने कहा है कि उसके जवान अब "गार्जियंस" के नाम से जाने जाएंगे। अमेरिकी स्पेस फोर्स ने ट्वीट में यह जानकारी दी है। अमेरिका में करीब दो साल पहले अंतरिक्ष सेना के गठन का ऐलान किया गया था। यह फोर्स अमेरिका के छठे सशस्त्र बल के रूप में सामने आया। 

इससे जुड़े जवान वास्तविक रूप से अंतरिक्ष में तैनात नहीं होते बल्कि अमेरिकी उपग्रहों की सुरक्षा के लिए काम करते हैं। इसका मकसद अंतरिक्ष में प्रतिद्वंदी देशों के साथ मुकाबला करने के लिए होता है। यह एक प्रकार की अंतरिक सेना है। इससे पहले रूस ने भी अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए अंतरिक्ष सेना का गठन किया था। चीन और रूस के बाद अमेरिका तीसरा देश है, जिसके पास यह सेना है।

Post a Comment

0 Comments