प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में 2012 में उनका गाना 'इन माई सिटी' रिलीज़ होने के बाद मिलीं नकारात्मक प्रतिक्रियाओं का ज़िक्र किया है।
मनोरंजन : बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने मिस वर्ल्ड के बाद बॉलिवुड में जगह बनाने के लिए काफी मेहनत की। इसके बाद हॉलिवुड में भी खास मुकाम हासिल किया। हालांकि, उनका ये सफर आसान नहीं था। अभी हाल ही में उनका मेमॉयर 'अनफिनिश्ड' रिलीज हुआ है। इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी की कुछ बड़ी घटनाओं का जिक्र किया है। प्रियंका ने उस वक्त की घटना का जिक्र किया है जब वह हॉलिवुड में पैर जमाने गई थीं।
उन्होंने किताब में लिखा है कि उनको 'ब्राउन टेररिस्ट' कहा गया था। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में 2012 में उनका गाना 'इन माई सिटी' रिलीज़ होने के बाद मिलीं नकारात्मक प्रतिक्रियाओं का ज़िक्र किया है। उन्होंने लिखा, "यूएस में...पहला गाना लाने का उत्साह...नफरत भरे नस्लवादी मेल और ट्वीट्स...ने बर्बाद कर दिया, जिनमें 'मिडल ईस्ट वापस चली जाओ...बुर्का पहन लो' और 'स्वदेश लौट जाओ और अपना गैंगरेप करा लो' शामिल थे।
आपको बता दें, इसके अलावा उन्होंने अपनी जिंदगी के उस समय के बारे में खुलासा करते हुए लिखा कि उन्हें बचपन में भी भारतीय होने की वजह बुली किया जाता था। प्रियंका का जन्म भारत में हुआ था, लेकिन जब वह 12 साल की थी वह अमेरिका चली गई थीं। प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ काफी समय तक अमेरिका रही थीं, जहां उन्होंने एक अमेरिकी हाई स्कूल में पढ़ाई की।
0 Comments