गूगल मैप (Google Map) को भी संभवत: जल्द ही भारतीय बाजार में बड़ी टक्कर का सामना करना पड़ेगा क्योंकि भारत को अब जल्द ही खुद का नेविगेशन एप मिलने वाला है।
मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भर अभियान और मेक इन इंडिया अभियान के सकारात्मक परिणाम अब सामने दिखने लगे हैं। अभी तक भारतीय तकनीकी बाजार में कई विदेशी ऐप एकछत्र राज करते रहे हैं, लेकिन अब इन्हें भी जल्द ही चुनौती मिलने वाली है।
बता दें, ट्विटर को जहां स्वदेशी मैसेजिंग सर्विस Koo App टक्कर दे रहा है और देश में तेजी से इसके डाउनलोड की संख्या भी बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर गूगल मैप (Google Map) को भी संभवत: जल्द ही भारतीय बाजार में बड़ी टक्कर का सामना करना पड़ेगा क्योंकि भारत को अब जल्द ही खुद का नेविगेशन एप मिलने वाला है। इस ऐप के जरिए मैपिंग पोर्टल और वास्तविक लोकेशन डेटा सर्विस उपलब्ध होगी।
अभी हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और मैप माय इंडिया ने स्वदेशी मैपिंग और अन्य भू-स्थानिक सेवाओं की पेशकश के लिए एक समझौते की घोषणा की है। मैप माय इंडिया के मुताबिक, यह पहल गूगल मैप्स का विकल्प साबित हो सकती है। इसके सीईओ रोहन वर्मा ने कहा, "स्वदेशी ऐप में भारत की सीमाओं का चित्रण सरकार के अनुसार किया जाएगा।"

0 Comments