बड़ी ख़बर : नेपाल में ढाई किलोग्राम यूरेनियम रखने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, पढ़े पूरा मामला

नेपाल की राजधानी काठमांडू में ढाई किलोग्राम अपरिष्कृत यूरेनियम रखने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने प्रेस वार्ता में बताया कि एक गोपनीय सूचना पर बौध क्षेत्र में एक घर में छापेमारी की गई और चार लोगों के पास से 2.5 किलोग्राम यूरेनियम- 238 पाया गया।


नेपाल की राजधानी काठमांडू में नेपाल पुलिस ने शनिवार को ढाई किलोग्राम यूरेनियम के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी नेपाली हैं। जबकि बरामद यूरेनियम संवर्धित नहीं है। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी है। उसका दावा है कि उसके ससुर यह भारत से लेकर आए थे, जहां वह 20 साल पहले एक यूरेनियम खदान में काम करते थे।

जानकारी मुताबिक़, काठमांडू पोस्ट अखबार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह राठौर के हवाले से बताया कि महिला के इस दावे की जांच की जा रही है। उसके 86 वर्षीय ससुर इस समय अमेरिका में रह रहे हैं। महिला को जब यह पता चला कि यूरेनियम बेहद कीमती है तो वह तीन लोगों की मदद से इसे बेचने का प्रयास कर रही थी। 

इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि एक सूचना के आधार पर बौधा इलाके में स्थित एक घर पर छापा मारा गया था। यहां छिपाकर रखे गए ढाई किलोग्राम यूरेनियम 238 बरामद किया गया। इसके साथ चार लोगों को भी पकड़ा गया है।

विस्फोटक अधिनियम के तहत इन 4 पर लगाए जाएंगे आरोप

अधिकारियों ने बताया कि यह संभवत: पहली बार है, जब यूरेनियम तस्करी के मामले में ये गिरफ्तारियां की गई हैं। पकड़े गए लोगों की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है। इन पर विस्फोटक अधिनियम के तहत आरोप लगाए जाएंगे।

बता दें कि यूरेनियम 238 प्राकृतिक स्वरूप है। इसे संवर्धित कर बिजली उत्पादन और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल में लाया जा सकता है। एक किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम की कीमत 15 करोड़ डॉलर (करीब 1,090 करोड़ रुपये) होती है।

Post a Comment

0 Comments