बड़ी ख़बर : शिमला जाने वाले यात्रियों को रेलवे का तोहफा, इस रूट पर मिलेगी रेल मोटर कार सेवा, किराया मात्र 800 रुपये

रेल मंत्रालय ने कालका-शिमला हेरिटेज रूट पर रेल मोटर कार को नियमित रेल सेवा के रूप में चलाने की घोषणा की है। बताया कि यह ट्रेन 18 मार्च से 04505/06 (कालका-शिमला-कालका) रेल मोटर कार स्पेशल एक्सप्रेस के नाम से चलेगी।


राष्ट्रीय : कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर 18 मार्च से शुरू होने वाली रेल मोटरकार का किराया 800 रुपये निर्धारित किया है। रविवार से मोटरकार की एडवांस ऑनलाइन और काउंटर बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। कालका-शिमला ट्रैक पर जनवरी 2019 से रेल मोटरकार का संचालन बंद था। 

रेलवे ने मोटरकार की टाइमिंग पर एक अन्य गाड़ी का संचालन शुरू कर दिया था। रेल मोटरकार फर्स्ट क्लास का बेस फेयर 710 रुपये, रिजर्वेशन चार्ज 50 रुपये, जीएसटी लगभग 40 रुपये कुल 800 रुपये तय किया है।

यह भी पढ़े : कोटद्वार में पत्नी को नशीला पदार्थ खिला कर उतारा मौत के घाट, पति गिरफ्तार, पढ़े पूरा मामला

इस बार रेल मोटरकार को कालका शताब्दी के कनेक्शन में चलाया जा रहा है। शिमला से रेल मोटरकार की वापसी का समय पहले जहां शाम 3:50 बजे निर्धारित था इस बार बदलकर 11:40 बजे तय किया है। रेल मोटरकार शाम 4:30 बजे कालका पहुंच जाएगी जिसके चलते दिल्ली जाने वाले यात्री आसानी से दिल्ली शताब्दी पकड़ सकेंगे। कालका से दिल्ली के लिए शताब्दी के छूटने का समय 5:45 है।

पैक चल रहीं शेड्यूल ट्रेनें

कालका-शिमला ट्रैक पर चल रही शेड्यूल ट्रेनें इन दिनों पैक चल रही हैं। शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस 04527, कालका-शिमला फेस्टिवल स्पेशल 04515, कालका-शिमला स्पेशल 04529 वीकेंड के लिए एडवांस बुक चल रही है। कालका-शिमला विस्ताडोम स्पेशल में बुकिंग के लिए खूब मारामारी चल रही है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में लॉकडाउन का दौर शुरू, मसूरी में बना कंटेनमेंट जोन, लोगों के एंट्री बैन

रेल मंत्रालय ने कालका-शिमला हेरिटेज रूट पर रेल मोटर कार को नियमित रेल सेवा के रूप में चलाने की घोषणा की है। मंत्रालय ने ट्विटर पर बड़ोग स्टेशन के साथ रेल मोटर कार की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि यह ट्रेन 18 मार्च से 04505/06 (कालका-शिमला-कालका) रेल मोटर कार स्पेशल एक्सप्रेस के नाम से चलेगी।

यह भी पढ़े : इस राज्य में सख्त लॉकडाउन लगाने की चेतावनी, देश के 4 जिलों में पूर्ण लॉकडाउन, क्या फिर लगेगा लॉकडाउन?

Post a Comment

0 Comments