नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठन कल शुक्रवार (26 मार्च) को 'भारत बंद' करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक, किसान आंदोलन के 120 दिन पूरे होने पर 'भारत बंद' किया जा रहा है।
नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठन कल शुक्रवार (26 मार्च) को 'भारत बंद' करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक, किसान आंदोलन के 120 दिन पूरे होने पर 'भारत बंद' किया जा रहा है। हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
कांग्रेस, लेफ्ट, समेत कई विपक्षी दलों ने बंद का समर्थन किया है। किसान संगठनों ने ऐलान किया है कि 28 मार्च को वे होलिका दहन पर नए कानूनों की प्रतियां जलाएंगे। 26 मार्च को भारत बंद के दौरान, 12 घंटों के लिए देश में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद, आइए जानते हैं।
दिल्ली: कल किसान संगठनों द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया है। दिल्ली पुलिस के PRO ने बंद को लेकर पुलिस की तैयारियों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा, "पूरी पुलिस ग्राउंड पर होगी। हमने दिल्ली के बॉडरों पर भी चौकसी कर रखी है। 15 जिलों के DCP अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।" pic.twitter.com/NpiAbckJDL
जानकारी मुताबिक़, भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि होली का पर्व निकट होने व आम जनता की सुविधा को देखते हुए आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा। भारत बंद आह्वान के जरिये किसान कृषि कानूनों की वापसी व एमएसपी कानून बनाने की मांग उठाना चाहते हैं।
दूसरी ओर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह का कहना है कि उनके संगठन का भारत बंद से कोई लेना-देना नहीं है। मौजूदा आंदोलन में जुटे लोगों से उनका संगठन पहले ही किनारा कर चुका है।
भारत बंद कब और कितने समय के लिए है?
किसान संगठनों का भारत बंद 26 मार्च 2021 की सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
भारत बंद का कहां-कहां असर होगा
संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, 26 मार्च को 'संपूर्ण रूप' से भारत बंद रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि जिन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव होने हैं, उन्हें 26 मार्च को भारत बंद से अलग रखा जाएगा। पिछली बार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छूट दी गई थी। इस बार किसान नेता दावा कर रहे हैं कि 26 मार्च को दिल्ली के अंदर भी भारत बंद का प्रभाव देखा जाएगा।
भारत बंद में क्या-क्या बंद रहेगा
इस दौरान, रेल और सड़क यातायात को बाधित करने की योजना है। दुकानों और डेयरी जैसी जगहों को बंद रखा जाएगा। सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक, सार्वजनिक स्थलों को भी बंद रखा जाएगा।
भारत बंद के दौरान क्या-क्या खुला रहेगा
किसान नेताओं के अनुसार, किसी कंपनी या फैक्ट्री को नहीं बंद कराया जाएगा। पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, जनरल स्टोर जैसी जरूरत की जगहें खुली रहेंगी।

0 Comments