देवभूमि में उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई पुरे प्रदेश में आज धूमधाम से मनाया गया। आपको बता दें, फूलदेई का त्योहार उत्तराखंडी समाज के लिए विशेष पारंपरिक महत्व रखता है।
उत्तराखंड : देवभूमि में उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई पुरे प्रदेश में आज धूमधाम से मनाया गया। आपको बता दें, फूलदेई का त्योहार उत्तराखंडी समाज के लिए विशेष पारंपरिक महत्व रखता है। चैत की संक्रांति यानि फूल संक्रांति से शुरू होकर इस पूरे महीने घरों की देहरी पर फूल डाले जाते हैं। इसी को गढ़वाल में फूल संग्राद और कुमाऊं में फूलदेई पर्व कहा जाता है। जबकि, फूल डालने वाले बच्चों को फुलारी कहते हैं। इस खास मौके पर फूलदेई, छम्मा देई, दैणी द्वार, भर भकार... जैसे लोक गीत सुनने को मिलते हैं।
आज देवभूमि में उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई त्योहार धूमधाम से मनाया गया। छोटी छोटी बच्चियां फूलों की टोकरी लेकर पहले राज्यपाल और फिर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के पास गईं। मुख्यमंत्री समेत राज्यपाल ने बच्चियों को उपहार दिया। बच्चियां पहाड़ी परिधान पहकर सज धज कर फूलदेई के लिए मुख्यमंत्री और राज्यपाल की चौखट पर पहुंची और फूल चढ़ाए। मुख्यमंत्री ने बच्ची को गोद में उठाया औऱ सबको उपहार दिया। वहीं बता दें कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी समेत अमित शाह, जेपी नड्डा ने उत्तराखंडवासियों को फूलदेई पर बधाई दी।
Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat celebrated Phool Dei festival with children at his residence in Bhagirathipuram, Dehradun. The festival, celebrated in the state, marks the beginning of spring season. pic.twitter.com/H3Jji9fltw
— ANI (@ANI) March 14, 2021
मानव और प्रकृति के अटूट संबंध का प्रतीक। नव संकल्प, नव वर्ष, नव ऋतु के आगमन का सूचक। उत्तराखण्ड का प्रमुख लोकपर्व फूलदेई की आप सभी को शुभकामनायें। रंगबिरंगे पुष्पों से सराबोर हर देहरी सुखी, सम्पन्न और प्रसन्न रहें।
अनिल बलूनी ने प्रदेशवासियों से लोकपर्व को मनाने और पहाड़ को अलग पहचान दिलाने के लिए फूलदेेई को मनाने की अपील की इतना ही नहीं अनिल बलूनी के साथ बॉलीवुड के सिंगर जुबिन नौटियाल ने भी प्रदेशवासियों से यही अपील की है ताकि हमारी संस्कृति और लोकपर्व अमर रहे औऱ दुनिया के कोने कोने तक पहुंचे। अनिल बलूनी ने जुबिन नौटियाल की पोस्ट भी शेयर की है जिसमे जुबिन नौटियाल ने एक वीडियो जारी कर लोगों से फूलदेई मनाने और बढ़ावा देने की अपील की है।
मानव और प्रकृति के अटूट संबंध का प्रतीक। नव संकल्प, नव वर्ष, नव ऋतु के आगमन का सूचक। उत्तराखण्ड का प्रमुख लोकपर्व "फूलदेई" की आप सभी को शुभकामनायें। रंगबिरंगे पुष्पों से सराबोर हर देहरी सुखी, सम्पन्न और प्रसन्न रहें।
— Anil Baluni (@anil_baluni) March 14, 2021
@BJP4India @BJP4UK pic.twitter.com/uIEQ6GxpSJ
अमित शाह ने फूलदेई पर बधाई दी
अमित शाह ने लिखा कि देवभूमि की संस्कृति के पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई की सभी उत्तराखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। नव ऊर्जा, नव उल्लास का प्रतीक वसंत ऋतु का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य लाए ऐसी कामना करता हूँ।
देवभूमि की संस्कृति के पारंपरिक लोकपर्व 'फूलदेई' की सभी उत्तराखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
— Amit Shah (@AmitShah) March 14, 2021
नव ऊर्जा, नव उल्लास का प्रतीक वसंत ऋतु का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य लाए ऐसी कामना करता हूँ।
जेपी नड्डा ने फूलदेई पर बधाई दी
जेपी नड्डा ने लिखा कि उत्तराखंड के प्रमुख लोकपर्व फूलदेई की समस्त राज्यवासियों को शुभकामनाएं। वसंत ऋतु पर प्रकृति के उल्लास की प्रतीक फूलदेई सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता लाए।
उत्तराखंड के प्रमुख लोकपर्व "फूलदेई" की समस्त राज्यवासियों को शुभकामनाएं। वसंत ऋतु पर प्रकृति के उल्लास की प्रतीक फूलदेई सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता लाए।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) March 14, 2021
जुबिन नौटियाल ने फूलदेई पर बधाई दी
वहीं बॉलीवु़ड सिंंगर जुबिन नौटियाल ने भी प्रदेशवासियों को फूलदेई की बधाई दी और साथ ही लोकपर्व फूलदेई मनाने की अपील की। जुबिन ने लिखा कि कल 14 मार्च को उत्तराखंड का प्रसिद्ध फूलदेई त्योहार है। आप सब को फूलदेई पर्व की हार्दिक शुभकामनायें। जय उत्तराखंड, जय भारत।
देखें वीडियो

0 Comments