अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने सोमवार को बताया कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और फिलहाल वह अपने घर में पृथक-वास में हैं। शेख ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी।
मनोरंजन : बॉलीवुड में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। रविवार को बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी थी और अब बॉलीवुड की अभिनेत्री फातिमा सना शेख भी कोरोना की शिकार हो गई हैं। होली के दिन जहां सब लोग धूमधाम से यह त्योहार मना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ फातिमा का कोरोना पॉजिटिव होना उनके लिए रंग में भंग पड़ने जैसा है।
यह भी पढ़े : कार्तिक आर्यन के बाद अब ये अभिनेता हुए कोरोना संक्रमित
जानकारी मुताबिक़, अभिनेत्री फातिमा ने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को अपडेट देते हुए लिखा, मैंने कोविड का टेस्ट कराया था और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मैं घर पर क्वारंटीन हूं और अपना पूरा ध्यान रख रही हूं। आप सभी की दुआओं और प्यार के लिए शुक्रिया।
आपको बता दें, फातिमा सना शेख को फिल्म 'दंगल' से पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने गीता फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे। इसके पहले एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था।
यह भी पढ़े : ऋषिकेश व्यासी के पास ताज होटल के 76 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, 2 दिन होटल बंद
फातिमा की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख अभिनेता अनिल कपूर के साथ किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले एक्ट्रेस फिल्म 'लूडो' में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। फिल्म में उनके अपोजिट में राजकुमार राव थे। इसके अलावा फातिमा फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में भी नजर आई थीं। फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट में अभिनेता मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में थे।
0 Comments