जनपद नैनीताल के शहर हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में होली पर एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। जहां एक किशोर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
उत्तराखंड : आज होली का त्यौहार है। प्रदेश से दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जनपद नैनीताल के शहर हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में होली पर एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। जहां एक किशोर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
यह भी पढ़े : कोटद्वार में 26 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजपुरा के कुष्ठ आश्रम के पास रहने वाला 17 वर्षीय किशोर ऋतिक कश्यप होली मनाने के बाद बाथरूम में नहाने गया था। इस दौरान ऋतिक पानी के मोटर को चलाने लगा, तभी अचानक रितिक करंट की चपेट में आ गया।
यह भी पढ़े : सतपुली मल्ली के समीप कार दुर्घटना में महिला की मौत, 4 गंभीर
काफी देर तक ऋतिक बाथरूम से बाहर नहीं आया तो परिजन अंदर गए। जहां ऋतिक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे देख उनके होश उड़ गए। वहीं, परिजनों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
0 Comments