हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंडावली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के नाम शमीम और जाकिर हैं, जो बिहार के रहने वाले हैं।
उत्तराखंड : जनपद हरिद्वार से एक बड़ी दुःखद ख़बर सामने आई है। शहर हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंडावली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के नाम शमीम और जाकिर हैं, जो बिहार के रहने वाले हैं। ये दोनों ही नोएडा की एक फैक्ट्री में काम करते थे।
बताया गया कि दोनों कलियर में जियारत करने के लिए आए थे। रविवार की देर रात बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है।
यह भी पढ़े : गढ़वाल राइफल के जवान का निधन, पैतृक घाट में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
जानकारी मुताबिक़, बताया जा रहा है कि पुलिस अपने काम में लग गई है। हादसे की खोज में जुट गई है। घटना स्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उनको घटना की जानकारी दे दी गई।
पुलिस की मानें तो अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
0 Comments