उत्तराखंड : प्रदेश में इस साल चारधाम यात्रा मार्ग पर हेली सेवाओं का संचालन इस दर से होगा

प्रदेश में इस बार चारधाम यात्रा मार्ग पर हेली सेवाओं का संचालन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पिछले साल की दरों के हिसाब से ही इस साल हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। 



प्रदेश में इस बार चारधाम यात्रा मार्ग पर हेली सेवाओं का संचालन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पिछले साल की दरों के हिसाब से ही इस साल हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। इस साल चारधाम यात्रा मार्ग व हेमकुंड हेली सेवाओं का संचालन बीते वर्ष की दरों पर ही होगा। यानी, इस साल किराया दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। कारण यह कि सरकार ने बीते वर्ष हेली कंपनियों के साथ तीन साल का करार किया है। इसमें तीन सालों के लिए किराये की दर यथावत रखी गई है। हेली सेवाओं की बुकिंग गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के जरिये की जाएगी। जीएमवीएन इसकी बुकिंग की तैयारी कर रहा है।

प्रदेश में हर साल चारधाम यात्रा मार्ग के लिए हेली सेवाओं का संचालन किया जाता है। सबसे अधिक हेली सेवाएं केदारनाथ व हेमकुंड के लिए संचालित होती है। इन हेली सेवाओं के संचालन को हर साल नागरिक उड्डयन विभाग टेंडर करता था। न्यूनतम दरों पर हेली सेवाओं का संचालन करने वाली हेली कंपनियों को यह टेंडर दिया जा रहा था। हालांकि, किराये की दरों को लेकर खासा विवाद भी होता रहा है। इसे देखते हुए बीते वर्ष नागरिक उड्डयन विभाग ने हेली कंपनियों से तीन वर्ष के लिए टेंडर आमंत्रित किए। न्यूनतम दरों पर हेली सेवाएं देने वाली हेली कंपनियों को यह टेंडर दे भी दिए गए। कोरोना महामारी के कारण बीते वर्ष शुरुआती चरण में चारधाम यात्रा नहीं हो पाई। सितंबर के बाद थोड़ी बहुत यात्रा चली भी, लेकिन इसमें बाहर से बहुत ही कम यात्री आए। इस कारण हेली सेवाओं का संचालन भी न के बराबर ही रहा।

बता दें कि अब मई से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। परिस्थितियां अब बीते वर्ष के मुकाबले काफी बदली हुई हैं। आवागमन खुल गया है। ऐेसे में माना जा रहा है कि इस बार चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसके लिए श्रद्धालु अभी से जानकारी भी ले रहे हैं। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर का कहना है कि गत वर्ष तीन साल के लिए टेंडर किए गए थे। इस कारण इस साल किराये में वृद्धि नहीं होगी। जीएमवीएन से कहा गया है कि वह जल्द बुकिंग शुरू कर दे।

Post a Comment

0 Comments