इंडियन आइडल 12 में अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे पवनदीप राजन का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे स्थानीय कलाकारों के बीच लोकगीत गा रहे हैं।
मनोरंजन : इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के जरिए पूरे देश में अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे उत्तराखंड देवभूमि के पवनदीप राजन एक म्यूजिकल फैमिली से आते हैं। आपको बता दें, सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े : Indian Idol 12 गढ़वाल के पवनदीप का गाना सुन भड़के अनु मलिक, शो छोड़ भागे
सूत्रों अनुसार आपको बता दें, पवनदीप राजन इसमें वे पिथौरागढ़ में स्थानीय कलाकारों के बीच कुमाऊनी लोकगीत गा रहे हैं। इस वीडियो के दौरान उनकी उम्र 10 साल बताई जा रही है। इतनी कम उम्र में भी उनकी आवाज इतनी प्यारी है कि सुनने वाले एकदम मगन हो गए। वीडियो देखकर तो हर कोई यही कहेगा कि पूत के पांव पालने में ही दिखते हैं।
देखें पूरा वीडियो
0 Comments