JEE Main 2021 Result : काव्या ने रचा इतिहास, 100% अंक पाने वाली बनी देश की पहली बेटी

दिल्ली पब्लिक स्कूल वसंत कुंज की छात्रा काव्या चोपड़ा ने JEE मेंस परीक्षा में 300 में 300 अंक प्राप्त किया है। काव्या ने बताया कि वह आइआइटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में इंजीनिय¨रग करना चाहती हैं। 



देश की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। इसी बीच एक ख़बर सामने आई है। आपको बता दें, दिल्ली पब्लिक स्कूल वसंत कुंज की छात्रा काव्या चोपड़ा ने JEE मेंस परीक्षा में 300 में 300 अंक प्राप्त किया है। काव्या ने बताया कि वह आइआइटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में इंजीनिय¨रग करना चाहती हैं। 

बता दें, इससे पहले काव्या ने फरवरी में हुई परीक्षा में 99.97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद उनका लक्ष्य 99.98 प्रतिशत अंक लाने का था, जिसके लिए वह मार्च में दोबारा परीक्षा में सम्मिलित हुई। काव्या ने कहा कि उन्होंने पहले प्रयास में भौतिकी और रसायन विज्ञान पर अधिक ध्यान दिया था, लेकिन रसायन विज्ञान में नंबर कुछ कम आए। इसके बाद उन्होंने उस विषय पर पूरा ध्यान लगाया और शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया।


नौवीं कक्षा से लगातार आरएमओ (रीजनल मैथ्स ओलंपियाड ) भी क्रैक किया

उन्होंने 10वीं में 97.6 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। 11वीं कक्षा में एनएसईए और नौवीं कक्षा से लगातार आरएमओ (रीजनल मैथ्स ओलंपियाड ) भी क्रैक किया है। उन्होंने आइओक्यूपी, आइओक्यूसी और आइओक्यूएम तीनों क्वालीफाई किया है।

काव्या ने कहा कि वे रोजाना आठ घंटे खुद से तैयारी करती हैं। काव्या के पिता विकास चोपड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इसलिए काव्या की भी रुचि इंजीनियरिंग में अधिक है, जबकि उनकी मां शिखा चोपड़ा स्कूल टीचर हैं। गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बुधवार देर रात परीक्षा परिणाम घोषित किया है, जिसमें काव्या ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

Post a Comment

0 Comments