पाकिस्तान के PM इमरान खान कोरोना की चपेट में आ गए हैं। PM इमरान खान शनिवार (20 मार्च) को कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
पाकिस्तान के PM इमरान खान कोरोना की चपेट में आ गए हैं। PM इमरान खान शनिवार (20 मार्च) को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। PM के स्पेशल असिस्टेंट (स्वास्थ्य सेवा मामलों) फैजल सुल्तान ने इसकी जानकारी दी। PM इमरान खान वैक्सीन का एक डोज ले चुके थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के #COVID19 से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। pic.twitter.com/lI6Jus1W5r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 20, 2021
वहीं PM नरेंद्र मोदी ने इमरान खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। PM इमरान खान कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल वह होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य सेवा मामले के PM के विशेष सहायक फैजल सुल्तान ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। हाल ही में इमरान खान ने चाइनीज वैक्सीन Sinovac और Sinopharm की डोज ली थी। हालांकि, वैक्सीन लगवाने के बाद भी इमरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
"Pakistan PM Imran Khan (in file photo) tests positive for COVID-19 and is self isolating at home," tweets Special Assistant to the Prime Minister on National Health Services, Regulations & Coordination. pic.twitter.com/et9Q2nxuCi
— ANI (@ANI) March 20, 2021
गुरुवार को PM इमरान खान ने लगावाई थी वैक्सीन
पाकिस्तान के PM इमरान खान ने गुरुवार को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के बाद अपने देश के लोगों से महामारी के मामलों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए नियमों का पालन करने का आग्रह किया था। पाकिस्तानी PM के कार्यालय ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘PM इमरान खान को आज टीका लगाया गया।
इस अवसर पर उन्होंने देश के लोगों से महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर मानक संचालन प्रक्रिया का पूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।’’ पाकिस्तान ने इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में लॉकडाउन की भी घोषणा की थी।
0 Comments