उत्तराखंड में कोरोना कहर : दून मेडिकल कॉलेज में दो डॉक्टर समेत 5 कोरोना संक्रमित, लैब 48 घंटे के लिए बंद

दून मेडिकल कॉलेज से एक बड़ी ख़बर सामने आई है, दून मेडिकल कॉलेज की लैब में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें दो चिकित्सक और तीन तकनीशियन शामिल है। 


उत्तराखंड :
प्रदेश की राजधानी देहरादून में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। अब दून मेडिकल कॉलेज से एक बड़ी ख़बर सामने आई है, दून मेडिकल कॉलेज की लैब में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें दो चिकित्सक और तीन तकनीशियन शामिल है। 

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लैब को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इसके चलते आज यानी रविवार और सोमवार को यहां जांच नहीं होगी। फिलहाल, लैब को सैनिटाईज किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, उत्तराखंड के साथ ही देहरादून में भी कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन कई नए मामले सामने से चिंता भी बढ़ गई है। शैक्षणिक संस्थानों से लेकर तमाम निजी और सरकारी प्रतिष्ठान भी कोरोना की चपेट में हैं। 

दून मेडिकल कॉलेज में आज पांच नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार को जिले में 1179 लोग संक्रमित मिले। यह इस साल एक दिन (24 घंटे) में संक्रमित व्यक्तियों की सर्वाधिक संख्या है। एक दिन पहले यह संख्या 1051 थी। सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना का प्रसार किस तेज गति से हो रहा है। पिछले 17 दिन में जिले में 8874 नए मामले आए हैं। ये संख्या प्रदेश में इस दौरान आए मामलों का 42 फीसद है। 

उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। कोरोना काल की अब तक की अवधि में पहली बार प्रदेश में एक दिन में 37 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 24 घंटे में 2757 लोग संक्रमित मिले हैं। अकेले देहरादून जिले में 1179 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 121403 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 49544 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 13 जिलों में 2757 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में 1179, हरिद्वार में 617, ऊधमसिंह नगर में 265, नैनीताल 248, पौड़ी में 155, रुद्रप्रयाग में 79, अल्मोड़ा में 51, टिहरी में 50, चंपावत में 44, चमोली में 28, बागेश्वर में 15, उत्तरकाशी जिले में 14 संक्रमित मिले हैं। 

Post a Comment

0 Comments