उत्तराखडं बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई है। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा पर एक जून 2021 के बाद सरकार फैसला करेगी।
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना के लगातार तेजी से बढ़ रहें संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और स्थगित करने का सिलसिला जारी है। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण उत्तराखंड सरकार ने भी 10वीं की बोर्ड परीक्षा के रद्द कर दिया है, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। 12वीं की बोर्ड परीक्षा के संबंध में परिस्थितियों के हिसाब से 1 जून 2021 के बाद फैसला लिया जाएगा।
प्राप्त जानकारी मुताबिक़, प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने यह आदेश सचिव के प्रस्ताव के बाद दिए हैं। यह फैसला सीबीएसई बोर्ड की तर्ज कर मौजूदा हालात को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने लिया है।
कई राज्यों में स्थगित हो चुकी हैं बोर्ड परीक्षाएं
कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यूपी, एमपी और राजस्थान सहित कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया जा चुका है। वहीं कई राज्यों में 10वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द भी किया गया है। इस क्रम में अब उत्तराखंड में भी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया गया है।
उत्तराखंड में भी बढ़ रहा है कोरोना
बता दें, उत्तराखंड में भी कोरोना की स्थिति भयावह हो रही है। यहां पर भी लगातार कोरोना केस बढ़ते चले जा रहे हैं। प्रदेश में तीन दिन से लगातार दो हजार से ऊपर केस सामने आ रहे हैं। बीते शनिवार भी राज्य में 2757 नए एक्टिव केस पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, अप्रैल में करीब 20,992 उत्तराखंडवासी संक्रमित हो चुके हैं।
राजधानी देहरादून की हालत गंभीर
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्राइवेट और सरकारी लैब से कुल 52,301 सैंपल की रिपोर्ट मिली हैं। इनमें 49,544 रिपोर्ट निगेटिव हैं. लेकिन, कोरोना का सबसे ज्यादा असर देहरादून में देखने को मिल रहा है। शनिवार को यहां लगातार दूसरे दिन 1 हजार से ज्यादा केस पाए गए हैं। देहरादून में 1,179 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा केस हरिद्वार में 617, ऊधमसिंह नगर में 265 और नैनीताल में 248 देखे गए हैं।

0 Comments