देहरादून के इस स्कूल के 7 छात्र और 5 शिक्षक कोरोना संक्रमित, मचा हड़कप

सरकारी और केंद्रीय विद्यालयों के बाद अब राजधानी देहरादून के प्रतिष्ठित द दून स्कूल के छात्रों व शिक्षकों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।  


उत्तराखंड : प्रदेश में बढ़ते कोरोना महामारी का असर शैक्षणिक संस्थानों में भी दिखने लगा है। सरकारी और केंद्रीय विद्यालयों के बाद अब राजधानी देहरादून के प्रतिष्ठित द दून स्कूल के छात्रों व शिक्षकों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, बता दें, एक साथ 7 छात्रों और 5 शिक्षकों के कोरोना की चपेट में आने से स्कूल में दहशत का माहौल है। सभी संक्रमित छात्र कक्षा आठ के हैं। स्कूल प्रशासन ने यह जानकारी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को देने के साथ अपने स्तर से संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में इन चार जिलों में अब तक बने 24 कंटेनमेंट जोन घोषित

जानकारी अनुसार, दून स्कूल में नौवीं से 12वीं तक के छात्रों की पढ़ाई पहले ही ऑफलाइन हो रही है। नए सत्र की पढ़ाई के लिए एक अप्रैल से आठवीं कक्षा के छात्रों का भी स्कूल पहुंचना शुरू हो गया है। इसके लिए बाकायदा एसओपी तैयार की गई, जिसके अनुसार छात्रों को अलग-अलग बैच में बुलाया जा रहा है। 

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में फूटा कोरोना बम, इस गांव में मिले 24 कोरोना संक्रमित, गांव सीलकर घोषित किया कंटेनमेंट जोन

स्कूल की डेवलपमेंट एंड एल्युमिनी रिलेशन एंड कम्युनिकेशन ऑफिसर कृतिका जुगराण ने बताया कि बीते दिनों स्कूल पहुंचे आठवीं कक्षा के छात्रों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर प्रवेश देने के बाद दो अलग-अलग हॉस्टल में आइसोलेशन में रखा गया था। 

इसके बाद स्कूल प्रशासन ने भी अपनी संतुष्टि के लिए उक्त छात्रों की कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच करवाई, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई। इसमें सात छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही स्कूल में पहले से मौजूद पांच शिक्षकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

यह भी पढ़े : धूम्रपान लोगों में कैसे बढ़ाता है कोरोना संक्रमण का खतरा?

उन्होंने बताया कि किसी भी संक्रमित में कोई लक्षण नहीं है। सभी को स्कूल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। इनके संपर्क में आए व्यक्तियों को भी आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। इनकी कोरोना जांच भी करवाई जा रही है। आठवीं कक्षा के अन्य छात्रों के स्कूल आने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

Post a Comment

0 Comments