उत्तराखंड में पहली बार चुनाव में उतर रही आप ने बड़ा फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) उत्तराखंड उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
उत्तराखंड : प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। एक तरफ जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष समेत सभी दल रणनीति बनाने में जुटे हैं तो वहीं, राज्य में सियासी जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी (आप) भी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है।
उत्तराखंड में पहली बार चुनाव में उतर रही आप ने बड़ा फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) उत्तराखंड उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
Colonel Ajay Kothiyal (retd), who joined Aam Aadmi Party (AAP), to contest the Uttarakhand by-poll against CM Tirath Singh Rawat.
— ANI (@ANI) July 1, 2021
आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को देहरादून में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह घोषणा की है। इस दौरान आप ने आप प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चुनौती दी और कहा कि वह गंगोत्री सीट से उपचुनाव लड़ें। इस सीट पर आम आदमी प्रत्याशी अजय कोठियाल मुख्यमंत्री से मुकाबला करेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं
अजय कोठियाल का नाम गंगोत्री सीट के लिए घोषित होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा 'कर्नल साहब, शुभकामनाएं। आपने फौज में जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। अब उत्तराखंड आपकी ओर देख रहा है। यहां की भ्रष्ट राजनीति भी साफ करनी है।'
कर्नल साहिब, शुभकामनाएँ।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 1, 2021
आपने फ़ौज में अपनी जान की बाज़ी लगाकर देश की रक्षा की। अब उत्तराखंड आपकी ओर देख रहा है। यहाँ की भ्रष्ट राजनीति भी साफ़ करनी है। https://t.co/jJr7gn78Iv
दो विधानसभा सीटें खाली
बता दें कि पौड़ी से लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने इस साल 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद संभाला था। नियम के मुताबिक 10 सितंबर तक उन्हें विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना अनिवार्य है। प्रदेश में इस समय दो विधानसभा सीटें रिक्त हैं जिनमें से गढ़वाल क्षेत्र में स्थित गंगोत्री सीट से रावत के उपचुनाव लड़ने की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही है। इसके अलावा कांग्रेस नेता इंदिरा हृद्येश के निधन के बाद हल्द्वानी सीट भी रिक्त है।


0 Comments