उर्वशी रौतेला का नाम उन एक्ट्रेसेस में शुमार है, जो हमेशा कुछ न कुछ नया करने की कोशिश में जुटी रहती हैं। इस बीच उर्वशी ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्होंने 'स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021' जीता है।
मनोरंजन : देवभूमि उत्तराखंड के जिले पौड़ी गढ़वाल के शहर कोटद्वार की फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अदाकारी के साथ सामाजिक कार्यों से भी अपनी पहचान बना रही हैं। कोरोना काल में किए गए सामाजिक कार्यों के लिए उर्वशी को स्त्री शक्ति नेशनल अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, बीते रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गवर्नर हाउस में उर्वशी को यह अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि को खुद उर्वशी ने इंटरनेट मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। इसके बाद से इंटरनेट मीडिया पर प्रशंसकों की तरफ से उनको बधाई देने का सिलसिला जारी है।
सूत्रों के अनुसार, उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने बताया कि कोरोना काल में उर्वशी ने विभिन्न जगहों पर जरूरतमंदों को आक्सीजन सिलिंडर व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया। इसके अलावा उर्वशी का फाउंडेशन भी लगातार जरूरतमंदों की सेवा करता रहा। उन्होंने उर्वशी की आगे की तैयारियों को लेकर बताया कि इन दिनों फिल्म अभिनेत्री कुछ इवेंट के लिए सूरत में हैं। साथ ही नई फिल्मों की तैयारी भी कर रही हैं। दर्शकों को उनकी फिल्में जल्द देखने को मिलेंगी।
'स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021
उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'राजभवन में महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से सम्मानित हुई।' अपने कैप्शन में उर्वशी ने #StreeShakti #NationalAward का भी इस्तेमाल किया।
वीडियो भी किया शेयर
इसके कुछ देर बात ही उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में 'स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021' सम्मान के लिए उनका नाम लिया जा रहा है और उर्वशी के चेहरे पर इसकी खुशी साफ देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर उर्वशी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड असाधारण उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत महिलाओं को प्रदान किया जाता है।
क्या है कैप्शन
इस वीडियो के साथ कैप्शन में उर्वशी ने बताया कि वो फिल्मी दुनिया से इस सम्मान को जीतने वालीं सबसे कम उम्र की व्यक्ति हैं। उर्वशी ने कैप्शन में लिखा, 'मैं फिल्म फ्रेटरनिटी से यह सम्मान हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति होने के चलते सम्मानित महसूस कर रही हूं। स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से सम्मानित होते हुए..., ये सच में एक गौरवपूर्ण पल है। मेरा देश, मेरा शहर.. राज भवन और स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होते हुए।' इस कैप्शन को पढ़ने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उर्वशी ने इतिहास रच दिया है।

0 Comments