कोटद्वार डिपो से आज बृहस्पतिवार से पोंटा साहिब और चंडीगढ़ के लिए बस सेवाओं का संचालन किया जाएगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से उत्तराखंड परिवहन निगम को बसों के संचालन की अनुमति दे दी गई है।
कोटद्वार डिपो से आज बृहस्पतिवार से पोंटा साहिब और चंडीगढ़ के लिए बस सेवाओं का संचालन किया जाएगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से उत्तराखंड परिवहन निगम को बसों के संचालन की अनुमति दे दी गई है।
वहीं, दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब के लिए अभी रोडवेज की बस सेवाओं के लिए इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि कोरोना संक्रमण बढ़ने पर 9 मई को यूपी समेत कई राज्यों ने उत्तराखंड रोडवेज की बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी, जिससे उत्तराखंड रोडवेज को प्रतिदिन करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा था।
कोरोना संक्रमण की दर घटने पर सभी राज्य अनलॉक की ओर बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड सरकार के साथ ही परिवहन निदेशालय की ओर से उत्तराखंड रोडवेज की बसें संचालित करने के लिए सभी राज्यों से पत्राचार किया गया और वहां की सरकारों से वार्ता भी की गई। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद उत्तराखंड रोडवेज के कोटद्वार डिपो से पांवटा साहिब और चंडीगढ़ के लिए बस सेवा आज बृहस्पतिवार से शुरू की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश के अलावा यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से अनुमति मिलने का इंतजार किया जा रहा है। कोटद्वार डिपो के एजीएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि बृहस्पतिवार 1 जुलाई से पोंटा साहिब के लिए सुबह 5:30 बजे और वाया पांवटा साहिब चंडीगढ़ के लिए सुबह 11:30 बजे से बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों के लिए बस सेवाएं संचालित करने के संबंध में निदेशालय से अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।


0 Comments