प्रदेश के युवाओं के लिए सिंचाई विभाग में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। सिंचाई विभाग में समूह- क से लेकर समूह- ग तक रिक्त सीधी भर्ती व पदोन्नति के रिक्त पद शीघ्र ही भरे जाएंगे।
उत्तराखंड के युवाओं के लिए कोरोना काल के बीच अच्छी खबर आई है। प्रदेश के युवाओं के लिए सिंचाई विभाग में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। सिंचाई विभाग में समूह- क से लेकर समूह- ग तक रिक्त सीधी भर्ती व पदोन्नति के रिक्त पद शीघ्र ही भरे जाएंगे। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने विभाग को पद भरने की तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई विभाग में 2046 पद रिक्त हैं, जो शीघ्र भरे जाने हैं।
सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को यमुना कालोनी में सिंचाई विभाग के सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि शीघ्र रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाए ताकि कोरोना काल में युवाओं को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि समय पर निर्माण कार्य पूरे नहीं हुए और बजट खर्च नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 में पूंजी लेखा मद के अनुमोदित बजट में से 262.99 करोड़ के सापेक्ष 224.44 करोड़ खर्च किए गए। सभी मदों से राज्य में 206 योजनाएं पूरी की गई हैं।
मंत्री ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के वर्तमान में प्रचलित मानक रुपये 2.50 लाख प्रति हेक्टेयर से 3.50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर किए जाने के मामले में तेजी से कार्यवाही के निर्देश दिए। इस योजना में क्षतिग्रस्त नहरों के पुनरोद्धार व जीर्णोद्धार की योजनाओं की स्वीकृति को प्रभावी कार्यवाही करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि चम्पावत में निर्माणाधीन कोलीढेक झील, पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन थरकोट झील व अन्य निर्माणाधीन झीलों के कार्य अक्टूबर, 2021 तक हर हाल में पूरे किए जाएं।

0 Comments