उत्तराखंड : वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती जल्द, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती

प्रदेश के युवाओं के लिए कोरोना के बीच अच्छी खबर आई है। प्रदेश में चल रही भर्तियों में एक और नई भर्ती जुड़ने वाली है। जी हां, यह भर्ती है वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पदों की। 


उत्तराखंड : प्रदेश के युवाओं के लिए कोरोना के बीच अच्छी खबर आई है। प्रदेश में चल रही भर्तियों में एक और नई भर्ती जुड़ने वाली है। जी हां, यह भर्ती है वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पदों की। जल्द ही फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। 

इसके लिए वन विभाग से आयोग को प्रस्ताव मिल चुका है। कोरोना का प्रकोप कम होते ही आयोग ने भी विभिन्न भर्तियों के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने का सिलसिला तेज कर दिया है। वन विभाग में अब 894 पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है, जिसके लिए आयोग को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

आयोग अब इस प्रस्ताव का अध्ययन कर रहा है। जबकि, 1218 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। वन विभाग में फील्डकर्मियों की कमी को दूर करने के चलते यह भर्तियां की जा रही हैं। पूर्व में निकाली गई भर्ती में विलंब हुआ, लेकिन अब प्रयास किया जा रहा है कि प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर ली जाए और कैबिनेट की मंजूरी के बाद नई भर्ती भी कर दी जाएगी। 

1218 पदों पर की जा रही भर्ती में अब शारीरिक दक्षता परीक्षा बाकी रह गई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आए अधियाचन का अध्ययन किया जा रहा है। सभी नियमावलियों के आधार पर जुलाई के दूसरे सप्ताह तक आयोग इन भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर देगा।


Post a Comment

0 Comments