लैंसडौन में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल केंद्र के 100 वर्ष पूरे होने पर 1 अक्टूबर को भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
लैंसडौन में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल केंद्र के 100 वर्ष पूरे होने पर 1 अक्टूबर को भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन की भव्यता के लिए सैन्य स्थलों को लड़ियों से सजाया गया है।
इन दिनों गढ़वाल राइफल्स शताब्दी द्वार, जसवंत द्वार, भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड की सजावट, एमईएस तिराहे से लगा शक्ति स्थल, सैनिकों के अप्रतिम साहस को प्रदर्शित करती सैनिकों की मूर्ति को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों के लिए भी यह स्थल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोग इन स्थानों पर सेल्फी लेकर सैन्य इतिहास से रूबरू हो रहे हैं।
सेना से मिली जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल राइफल एवं गढ़वाल स्काउट्स के कर्नल ऑफ दि रेजीमेंट, केंद्र समादेशक गढ़वाल राइफल्स की सभी यूनिटों के कमान अधिकारी एवं सूबेदार मेजर, उच्च सैन्य और वरिष्ठ असैनिक अधिकारी, सेवानिवृत्त सैनिक एवं वीर नारियां शामिल होंगी।
0 Comments