कोटद्वार : जहर खुरानी गिरोह फिर से सक्रिय, सैनिक को बनाया निशाना

दिल्ली से कोटद्वार के बीच एक बार फिर से जहर खुरानी गिरोह सक्रिय हो गया है। बीते सोमवार को जहर खुरानी गिरोह ने छुट्टी पर गांव आ रहे एक सैनिक को बेहोश कर नकदी और मोबाइल लूट लिया।


दिल्ली से कोटद्वार के बीच एक बार फिर से जहर खुरानी गिरोह सक्रिय हो गया है। बीते सोमवार को जहर खुरानी गिरोह ने छुट्टी पर गांव आ रहे एक सैनिक को बेहोश कर नकदी और मोबाइल लूट लिया। बेहोशी की हालत में रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने सैनिक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। 

कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक से पूछताछ करने में उसने अपना नाम मनोज सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी पाटीसैणं बताया। सोमवार की रात को वह गांव आने के लिए दिल्ली आईएसबीटी से रोडवेज की बस में कोटद्वार के लिए बैठा था। रात को मवाना में रोडवेज की बस खाने के लिए रुकी। इतने में साथ बैठे व्यक्ति ने उसे जान- पहचान बढ़ाई और उसे साथ में चाय पीने को कहा। चाय पीने के बाद जब सैनिक को होश आया तो उसने खुद को कोटद्वार के बेस  अस्पताल में पाया। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर मामले की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments