हॉर्न और सायरन की तेज आवाज से मिलेगा छुटकारा, अब बजेगा ये म्यूजिक, पढ़े

देश के वाहनों में बहुत जल्द हॉर्न और सायरन की आवाज बदल सकती है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वो एक ऐसा कानून लाने का प्लान बना रहे हैं, जिसके तहत वाहनों के हॉर्न में केवल भारतीय वाद्ययंत्रों की आवाज का इस्तेमाल किया जा सके।


देश के वाहनों में बहुत जल्द हॉर्न और सायरन की आवाज बदल सकती है। ये बात केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बीते सोमवार को नासिक में कही। उन्होंने कहा कि वो एक ऐसा कानून लाने का प्लान बना रहे हैं, जिसके तहत वाहनों के हॉर्न में केवल भारतीय वाद्ययंत्रों की आवाज का इस्तेमाल किया जा सके। इसके अलावा एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों में इस्तेमाल किए जाने वाले सायरन पर भी विचार किया जा रहा है। इन्हें आकाशवाणी पर बजाए जाने वाली धुन में बदलने पर विचार कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार नितिन गडकरी नासिक में एक राजमार्ग के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने वीवीआईपी कल्चर और लाल बत्ती खत्म कर दी है और अब वो इन सायरन को भी खत्म करना चाहते हैं। गडगरी ने कहा कि 'अब मैं एंबुलेंस और पुलिस की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले सायरन का अध्ययन कर रहा हूं। एक कलाकार ने आकाशवाणी के लिए एक धुन बनाई और इसे सुबह-सुबह बजाया गया। मैं उस धुन को एंबुलेंस के लिए इस्तेमाल करने की सोच रहा हूं ताकि लोगों को अच्छा लगे। खासकर मंत्रियों के गुजरते समय सायरन का इस्तेमाल जोरदार आवाज में किया जाता है, जो बहुत परेशान करने वाला होता है। इससे कानों को भी नुकसान पहुंचता है।

हॉर्न और सायरन की आवाज बदलने के लिए आएगा कानून

परिवहन मंत्री ने कहा कि इसके लिए जल्द ही कानून बनाने की योजना बन रही है। इस योजना के तहत सभी वाहनों के हॉर्न और सायरन से भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों की आवाज आएगी। इन्हें सुनना कानों के लिए अच्छा रहेगा। नए हॉर्न में बांसुरी, तबला, वायलिन, हारमोनियम जैसे वाद्ययंत्रों की आवाज का इस्तेमाल किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments