नंदा-गौरा योजना के तहत वर्ष 2015-16 से 2016-17 तक आवेदन करने वाली 33216 बालिकाओं को जल्द ही लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए 49 करोड़ की राशि का प्रविधान अनुपूरक बजट में किया गया है।
नंदा-गौरा योजना के तहत वर्ष 2015-16 से 2016-17 तक आवेदन करने वाली 33216 बालिकाओं को जल्द ही लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए 49 करोड़ की राशि का प्रविधान अनुपूरक बजट में किया गया है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने शुक्रवार को विपक्ष की ओर से कार्य स्थगन के रूप में लाए गए इस विषय पर सदन को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि लंबित भुगतान के लिए तत्कालीन शासनादेश के अनुसार ही प्रक्रिया अपनाई गई है। तब के हिसाब से आय प्रमाणपत्र बनना संभव नहीं है। इसलिए अब छह हजार की मासिक आय के आधार पर प्रमाणपत्र लिया जाएगा। साथ ही योजना में पेनकार्ड की अनिवार्यता को लेकर यदि व्यवहारिक दिक्कत हैं तो इसका परीक्षण कराकर ये शर्त हटाई जाएगी। इससे पहले विधायक मनोज रावत ने यह विषय रखते हुए कहा कि तीन माह पहले सरकार की ओर से पूर्व में वंचित रह गई बालिकाओं को लाभान्वित करने की बात कही थी, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधायक आदेश चौहान ने योजना की शर्तों में शिथिलता पर जोर दिया।
0 Comments