दुखद खबर : इस अभिनेत्री का पंखे से लटका मिला शव

तमिल टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा का शव पंखे से लटका मिला। उनके निधन की खबर सुनकर पूरी साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वीजे चित्रा महज 29 वर्ष की थी। 


अभिनेत्री का शव होटल के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। शव मिलने से चारों तरफ सनसनी फैल गई, वहीं इंडस्ट्री में शोक की लहर है। तमिल टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा का शव पंखे से लटका मिला। उनके निधन की खबर सुनकर पूरी साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वीजे चित्रा महज 29 वर्ष की थी। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चित्रा ने चेन्नई के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। होटल के कमरे में उनका शव लटका पाया गया। उन्होंने हाल ही में चेन्नई के एक मशहूर बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी। बताया जा रहा है कि चित्रा डिप्रेशन में थी जिसके चलते उन्होंने यह चौंकाने वाला कदम उठाया है। 

बताया जा रहा है कि ईवीपी फिल्म सिटी में शूटिंग करने के बाद चित्रा रात करीब 3:30 बजे होटल लौटी थी। वह अपने मंगेतर हेमंत के साथ रह रही थी। 

 चित्रा के मंगेतर हेमंत रवि ने बताया कि होटल आने के बाद चित्र ने कहा कि वह नहाने जा रही है, लेकिन वह काफी देर तक बाहर नहीं आई और ना ही दरवाजा खटखटाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी। इसके बाद हेमंत ने होटल के स्टाफ को इसके बारे में जानकारी दी। होटल के स्टाफ द्वारा डुप्लीकेट चाबी से जब दरवाजा खोला गया तो वह सब हैरान रह गए। डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से उनका शव लटका मिला।

Post a Comment

0 Comments