दुःखद ख़बर : पौड़ी गढ़वाल में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चालक की मौत

जनपद पौड़ी गढवाल से एक दुःखद ख़बर सामने आई है। सड़क हादसे में एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। एक व्यक्ति की मौत हो गई। 


उत्तराखंड : जनपद पौड़ी गढवाल से एक दुःखद ख़बर सामने आई है। सड़क हादसे में वाहन संख्या (UK 12CA-17 40) अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मैदान से लेकर पहा़ड़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मैदान हो या पहाड़, हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जिसमे कई लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं। 

ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल जिले के पाबौ ब्लॉक का है जहा जितोली में बीती देर रात सड़क हादसा हुआ जिसमे एक के मारे जाने की खबर है। जानकारी मिली है कि इस सड़क हादसे की ख़बर किसी को नहीं हुई। पुलिस को सुबह इस हादसे की जानकारी मिली।

प्राप्त जानकारी अनुसार, पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लॉक जितोली के पास वाहन संख्या (UK 12CA-17 40) अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जानकारी मिली है कि कार प्रकाश रौथाण नाम का व्यक्ति चला रहा था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


जानकारी मिली है कि चालक कुछ लोगों पाबौं से पैठानी छोड़कर वापस लौट रहा था कि जितोली के पास पेट्रोल पंप के नजदीक चालक कार का नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक प्रकाश रौथाण श्रीनगर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को सुबह मिली। सुबह पहुंची पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Post a Comment

0 Comments