जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में कांग्रेस अपने संसाधनों से मदद को हाथ आगे बढ़ाएगी। पहले चरण में इसकी शुरुआत उत्तराखंड की टिहरी विधानसभा क्षेत्र से की जाएगी।
जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में कांग्रेस अपने संसाधनों से मदद को हाथ आगे बढ़ाएगी। पहले चरण में इसकी शुरुआत उत्तराखंड की टिहरी विधानसभा क्षेत्र से की जाएगी। शादी में कॉकटेल पार्टी न करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव में जन जागरूकता अभियान भी चलाएंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने यह जानकारी दी।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कॉकटेल पार्टी के बजाय गरीबों की शादी में मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह आज से ही अपने प्रयासों से टिहरी विधानसभा क्षेत्र में निराश्रित महिलाओं की बेटियों की शादी के लिए मदद करने का अभियान शुरू करेंगे। दहेज का सामान किसी को नहीं दिया जाएगा। शादी में अन्य जो खर्चा आएगा उसे बहन किया जाएगा। प्रदेशभर में ऐसी मुहिम शुरू करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों से बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों से लेकर राजनीतिक व्यक्ति को कॉकटेल के बढ़ते प्रचलन को दूर करने के लिए काम करना चाहिए।
0 Comments