उत्तराखंड में शर्मसार : गढ़वाल श्रीनगर में मिला नवजात बच्चे का शव, मचा हड़कंप

पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में जल निगम के पास एक नवजात का शव मिला है। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। जिससे कुत्ते निकालकर सड़क पर लाए।


उत्तराखंड : गढ़वाल के श्रीनगर में जल निगम के पास एक नवजात का शव मिला है। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह श्रीनगर के एजेंसी मोहल्ले में एक नवजात का शव मिला।

यह भी पढ़े : सतपुली मल्ली के समीप कार दुर्घटना में महिला की मौत, 4 गंभीर

जानकारी मुताबिक़,उक्त शव कूड़ेदान में पड़ा हुआ था। जिससे कुत्ते निकालकर सड़क पर लाए। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरे की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त शव यहां किसने रखा।

यह भी पढ़े : कोटद्वार में 26 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी

बताया गया कि लोगों ने बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि जल निगम दफ्तर के आगे एक नवजात का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के बारे में लोगों ने अलग-अलग जानकारी दी है। किसी ने बताया कि आवारा कुत्ते शव को नदी किनारे से लाए हैं तो किसी ने बताया कि कूड़ेदान के पास से कुत्ता शव उठा कर लाया है। तहसीलदार सुनील राज और एसएसआई रणवीर रमोला जानकारी जुटा रहे हैं।

यह भी पढ़े : कोटद्वार में 13 नए संक्रमित समेत प्रदेश में मिले 128 संक्रमित, दो मरीजों की मौत


Post a Comment

0 Comments