उत्तराखंड : गढ़वाल में आज मिले 178 कोरोना संक्रमित, तीन संक्रमित मरीज़ों की मौत

जनपद पौड़ी गढ़वाल में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने घातक रूप ले लिया है। आज शुक्रवार को जिले पौड़ी में कोरोना के 178 नए मामले सामने आये है।


उत्तराखंड : जनपद पौड़ी गढ़वाल में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने घातक रूप ले लिया है। प्रत्येक दिन एक कोरोना से संक्रमित मरीज की मौत की पुष्टि हो रही है। आज शुक्रवार को जिले पौड़ी के कोटद्वार शहर में एक और श्रीनगर शहर में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। 

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में 10 साल की बच्ची समेत मिले 4339 संक्रमित, 49 की मौत

जानकारी मुताबिक़, आज शुक्रवार को जिले पौड़ी में कोरोना के 178 नए मामले सामने आये है। जिसमें से पौड़ी में 17, कोट में 3, खिर्सू में 28, कल्जीखाल में 2, दुगड्डा में 57, द्वारीखाल में 6, रिखणीखाल में 1, यमकेश्वर में 4, पोखड़ा, एकेश्वर ब्लॉक में एक-एक और 58 अन्य जिलों व राज्यों के शामिल है।

यह भी पढ़े : रुड़की और भगवानपुर थाने में 4 आरोपित कोरोना संक्रमित, तीन सिपाही भी चपेट में

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, एक लोकल न्यूज़ पोर्टल अनुसार, बता दें, जनपद पौड़ी गढ़वाल के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि शिवपुर निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की पिछले दिनों कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। विगत 20 अप्रैल को सांस लेने में दिक्कत होने पर व्यक्ति को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे व्यक्ति की मौत हो गई। 

यह भी पढ़े : पतंजलि में मिले 83 लोग कोरोना संक्रमित, बाबा रामदेव की भी हो सकती है कोरोना जांच

वहीं राजकीय मेडिकल कालेज के जनसंपर्क अधिकरी अरूण बडोनी ने बताया कि बेस चिकित्साल श्रीनगर में दो कोरोना संक्रमितो की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि 52 वर्षीय बिनाखाल टिहरी निवासी को सांस लेने में समस्या होने के चलते कोविड संदिग्ध वार्ड में भर्ती किया गया था। मरीज की रैपिड रिपोर्ट निगेटिव है। मरीज ने संदिग्ध आईसीयू मे गुरूवार को दम तोड दिया। अभी मरीज की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आनी बाकी है। 

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को भी मुफ्त लगेगी वैक्सीन : CM रावत

जानकारी अनुसार, बडोनी ने बताया कि 45 वर्षीय गोपेश्वर निवासी महिला की कोरोना के चलते मौत हुई है। बीते बुधवार 21 अप्रैल को महिला सरदर्द, सांस लेने में दिक्कत के चलते यहां भर्ती हुई थी। महिला को कोविड रिपोर्ट भी पाजिटिव थी। उन्होंने बताया कि गुरूवार रात्रि को महिला ने कोविड आईसीयू मे अंतिम सांस ली। शुक्रवार को श्रीनगर में कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए है।

पौड़ी जिले में 530 लोग होम आइसोलेश में है। जिसमें से पौड़ी में 85, कोट में 7, खिर्सू में 165, कल्जीखाल, द्वारीखाल में चार-चार, दुगड्डा में 152, रिखणीखाल में 15, यमकेश्वर में 51, थलीसैंण में 3, पाबौ में 6, पोखड़ा में 2, बीरोखाल में 2, जयहरीखाल में 27 और 7 टिहरी गढ़वाल के शामिल है।

Post a Comment

0 Comments