उत्तराखंड में कोरोना : 10 साल की बच्ची समेत मिले 4339 संक्रमित, 49 की मौत

शुक्रवार को 4339 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, 49 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 29 हजार पार हो गई है। आज 1179 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।


उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज शुक्रवार को 4339 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, 49 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 29 हजार पार हो गई है। आज 1179 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को भी मुफ्त लगेगी वैक्सीन : CM रावत

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक़, प्रदेश में अब तक 1 लाख 42 हजार 349 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 7 हजार 450 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 29949 पहुंच गई है। अब तक 2021 मरीजों की मौत हो चुकी है। देहरादून जिले में पिछले 24 घंटों में 1605 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। आज दून में कोरोना संक्रमित 32 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े : पतंजलि में मिले 83 लोग कोरोना संक्रमित, बाबा रामदेव की भी हो सकती है कोरोना जांच

10 साल की बच्ची कोरोना संक्रमित

जानकारी मुताबिक़, देवाल में तेज बुखार से पीड़ित दस साल की एक बालिका कोरोना संक्रमित मिली। स्वास्थ्य विभाग ने दवाई देकर उसे होम आइसोलेशन में रखा है। स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डा. शहजाद अली ने बताया कि शुक्रवार को 10 साल की एक बच्ची को बुखार होने पर अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़े : रुड़की और भगवानपुर थाने में 4 आरोपित कोरोना संक्रमित, तीन सिपाही भी चपेट में

यहां उसकी एंजीटन व आरटीपीसीआर जांच की गई। एंटीजन जांच में वह पॉजिटिव मिली। संक्रमित बच्ची के परिजनों का शनिवार को सैंपल लिए जाएगा। कहा कि शुक्रवार को 20 लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए श्रीनगर भेजे गए हैं।

Post a Comment

0 Comments