बदरीनाथ हाईवे पर पाखी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क हादसे में पित्रा-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
उत्तराखंड : जनपद चमोली से एक बड़ी दुखद ख़बर सामने आई है। बदरीनाथ हाईवे पर पाखी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क हादसे में पित्रा-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
ये सभी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई से सभी शवों को बाहर निकाला।
यह भी पढ़े : रोडवेज के कोटद्वार डिपो की बस में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
प्राप्त जानकारी मुताबिक़, बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी से आगे पाखी के पास स्विफ्ट डिजायर कार शनिवार रात अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया कि परिवार के ये सभी लोग जोशीमठ से शादी समारोह में शामिल होने के लिए छिनका (चमोली) गए हुए थे।
रात के समय ये लोग वापस लौट रहे थे। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात करीब सात बजे के पास यह हादसा हो गया। कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना के बाद सुबह पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया और खाई से पांच शवों को बाहर निकाला।
यह भी पढ़े : कोटद्वार से दुःखद ख़बर : कोरोना संक्रमण से दुगड्डा में एक डॉक्टर की मौत
उन्होंने बताया कि दुर्घटना वाले स्थान पर एनएच का पुल बन रहा हैै। दोनों तरफ से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। जिससे यहां दुर्घटना की हर समय आशंका बनी हुई है। हादसे में मरने वालों की पहचान प्रताप नैथवाल (50 वर्ष) पुत्र भवानदास निवासी कोड़िया, नीति(चमोली), रजत नैथवाल (23 वर्ष) पुत्र प्रताप नैथवाल, प्रवीन नैथवाल (22 वर्ष) पुत्र बसंत नैथवाल, गणेश (29 वर्ष) गमशाली, शैलेंद्र (32) निवासी जोशीमठ के रूप में की गई।

0 Comments