उत्तराखंड : रोडवेज के कोटद्वार डिपो की बस में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कोटद्वार शहर में आज रविवार सुबह पांच बजे उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।


पौड़ी गढ़वाल : कोटद्वार शहर में आज रविवार सुबह पांच बजे उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना भदालीखाल के निकट हुई। 

यह भी पढ़े : कोटद्वार से दुःखद ख़बर : कोरोना संक्रमण से दुगड्डा में एक डॉक्टर की मौत 

बस के परिचालक के मुताबिक यह घटना आज रविवार सुबह पांच बजे के लगभग हुई। बस के  परिचालक के मुताबिक उत्तराखंड परिवहन की बस आज रविवार को कोटद्वार से पौड़ी जा रही थी जिसमें कुल 9 यात्री सवार थे। 

यह भी पढ़े : कोटद्वार में कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट का फैसला, आज रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू

परिचालक के अनुसार बस जैसे ही भदालीखाल के निकट पहुंची बस के अंदर तेजी से किसी के नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद परिचालक द्वारा पीछे देखा तो एक युवक फर्श पर लेटा हुआ था उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिचालक द्वारा बस को वापिस मोड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा ले जाया गया जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार भेजा गया।

यह भी पढ़े : कोटद्वार MLA डॉ हरक सिंह रावत ने फिर संभाला मोर्चा, बुझाई जंगल की आग देखें वीडियो में…

राजकीय बेस चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ पंकज नेगी द्वारा बस में जाकर देखा तो युवक की मृत्यु हो चुकी थी जिसकी सूचना अस्पताल द्वारा पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त 35 वर्षीय, शिव सिंह रावत पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम कोटा, पट्टी चोपड़ाकोट, तहसील थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल के रूप में की पुलिस द्वारा घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है । पुलिस द्वारा मृतक का पंचनामा कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments