कोटद्वार में 10.30 के स्थान पर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगेगा। इसके अलावा वाहनों में मात्र 50 प्रतिशत सवारियां ही सफर कर पाएंगी।
पौड़ी गढ़वाल : पुरे प्रदेश में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके चलते पुरे उत्तराखंड में सरकार ने नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया है। ऐसे में जनपद पौड़ी गढ़वाल से एक खबर सामने आई है। शहर कोटद्वार में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है।
प्राप्त जानकारी मुताबिक़, शहर के लोकल न्यूज़ पोर्टल अनुसार बता दें, आज जारी हुए आदेशों में अब कोटद्वार में 10.30 के स्थान पर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगेगा। इसके अलावा वाहनों में मात्र 50 प्रतिशत सवारियां ही सफर कर पाएंगी।
यह भी पढ़े : उत्तराखंड में आज रात साढ़े 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू, नई SOP जारी
इसके लिए कोटद्वार पुलिस आज शाम को सरकारी वाहन से लोगों को रात्रि कफ्र्यू के लिए जागरूक करेगी। कोटद्वार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले और आवश्यक कार्य के लिए ही घरों से बाहर आएं।
यह भी पढ़े : उत्तराखंड में इस जिले में 10 नए कंटेनमेंट जोन घोषित, संख्या हुई 41
जानकारी अनुसार, आपको बता दें, अगर आपके संपर्क में कोई अन्य राज्य से कोटद्वार में आता है, उनको सूचित कर दें। क्यूंकि कोटद्वार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया है कि बाहरी प्रदेशों से यहां आने वाले यात्री अपनी आरटीपीसीआर रिपोर्ट अवश्य लाएं। इसके अलावा आज रात 9 बजे से नाइट कर्फ्यू लगेगा। इसके लिए शाम को लोगों को एनाउंसमेंट के जरिए भी रात्रि कफ्र्यू की जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़े : कोटद्वार MLA डॉ हरक सिंह रावत ने फिर संभाला मोर्चा, बुझाई जंगल की आग देखें वीडियो में…
उन्होंने बताया कि मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखे। यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क पहने या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते मिलता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति कार्यवाही के बाद भी कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ 81 पुलिस एक्ट की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
यात्री वाहन भी 50 प्रतिशत सवारी ही अपने वाहनों में बैठाएं। बताया कि कोचिंग इंस्ट्टीयूट और ट्यूशन सेंटर भी पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने आम जनता से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

0 Comments