दुःखद : सिक्किम में सेना का 600 फुट गहरी खाई गिरा ट्रक, उत्तराखंड के 2 जवान शहीद, 3 गंभीर रूप से घायल

पूर्वी सिक्किम में बुधवार को सेना के जवानों को ले जा रहा एक ट्रक खाई में गिर गया जिससे तीन जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। 


उत्तराखंड के लिए एक बड़ी दुःखद खबर सिक्किम से सामने आ रही है, जहाँ सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 जवान शहीद हो गए है, जिसमें दो जवान 7 कुमाऊं रेजिमेंट के थे, इसमें एक “बृजेश रौतेला” रानीखेत के ताडी़खेत विकासखंड के निवासी थे,जबकि दूसरे जवान हिमांशु नेगी रामनगर जिला नैनीताल के रहने वाले थे। 

यह भी पढ़े : उत्तराखंड से दुखद खबर, गढ़वाल का लाल मनदीप सिंह नेगी शहीद, इकलौती संतान थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी सिक्किम में बुधवार को सेना के जवानों को ले जा रहा एक ट्रक खाई में गिर गया जिससे तीन जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना न्यू जवाहलाल नेहरू रोड पर हुई।


उन्होंने बताया कि यह मार्ग गंगटोक को सोमगो झील और भारत-चीन सीमा के पास नाथु ला से जोड़ता है। उन्होंने बताया कि ट्रक में कुमाऊं रेजिमेंट के छह जवान सवार थे और ये गंगटोक की तरफ जा रहे थे तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह 600 फुट गहरी खाई में जा गिरा।

तीन जवानों की हालत गंभीर, सिलीगुड़ी भेजा गया

ड्राइवर और दो अन्य जवानों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। अधिकारी ने बताया कि सेना, बीआरओ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने इस दुर्गम क्षेत्र में खराब मौसम के बीच बचाव अभियान चलाया और तीन घायल सैनिकों को गंगटोक के सेना अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां से उन्हें पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में इलाज के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड से दुःखद ख़बर : घर छुट्टी आए SSB के 32 वर्षीय हवलदार की झील में डूबने से मौत

प्रदेश के सीएम तीरथ सिंह रावत ट्वीट में लिखा है, सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के ट्रक में कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों के घायल होने के साथ ही 3 जवानों के दिवंगत होनें की खबर अत्यंत दुःखद है। भगवान से पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व घायलों को शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ करने की कामना करता हूँ।

आपको बता दें, अभी कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। उनकी उम्र महज 23 साल थी।

पिछले साल दो माह की छुट्टी पर घर आए थे  शहीद मनदीप 

11वीं गढ़वाल राइफल के शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनदीप की श्हादत की खबर से उनके गांव में मातम पसरा हुआ है। वह पिछले साल दो माह की छुट्टी पर घर आए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के दूरस्थ गांव सकनोली, चैबट्टाखाल निवासी मनदीप सिंह (23 वर्ष) पुत्र सत्यपाल सिंह ने देश की सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए मां भारती को अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। क्षेत्र में शहीद होने की खबर के बाद से शोक की लहर छा गई है।


Post a Comment

0 Comments