कोटद्वार : रोडवेज के कोटद्वार डिपो की बस में एक युवक की मौत का खुलासा, ऐसे हुई थी मौत

रविावार को कोटद्वार से पौडी जा रही रोडवेज की बस के चालक के द्वारा बस को लापरवाही से चलाये जाने पर उसमें बैठे एक यात्री के सिर पर पेड की टहनी टकरा गयी। 


पौड़ी गढ़वाल : शहर कोटद्वार में बीते रविवार सुबह एक हादसा हुआ। जिस हादसे में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बता दें, हादसे में बताया गया कि युवक की मौत उसके मोबाइल फटने से हुई है। लेकिन आपको बता दें, पुलिस की टीम मौत का कारण में जुटी थी। 

यह भी पढ़े : इस कॉलेज के 35 छात्र-छात्राओं सहित 142 लोग कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, आज सोमवार को पुलिस ने बताया कि बीते रविावार को कोटद्वार से पौडी जा रही रोडवेज की बस के चालक के द्वारा बस को लापरवाही से चलाये जाने पर उसमें बैठे एक यात्री के सिर पर पेड की टहनी टकरा गयी। पीड़ित परिवार की तरफ से मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर लैसडौन थाना पुलिस ने अब रोडवेज के चालक सिताबपुर निवासी सुनील रावत के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 एवं 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। 

यह भी पढ़े : संक्रमित मरीज़ का इलाज होगा अपने घर पर, अब ऑनलाइन लें होम आइसोलेशन की अनुमति, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

रविवार को रोडवेज की बस बस के परिचालक के मुताबिक यह घटना आज रविवार सुबह पांच बजे के लगभग हुई। बस के  परिचालक के मुताबिक उत्तराखंड परिवहन की बस आज रविवार को कोटद्वार से पौड़ी जा रही थी जिसमें कुल 9 यात्री सवार थे। परिचालक के अनुसार बस जैसे ही भदालीखाल के निकट पहुंची बस के अंदर तेजी से किसी के नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी। 

यह भी पढ़े : लैंसडौन विधायक दिलीप रावत कोरोना संक्रमित, विधायक होम में हुए आइसोलेट

जिसके बाद परिचालक द्वारा पीछे देखा तो एक युवक फर्श पर लेटा हुआ था उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिचालक द्वारा बस को वापिस मोड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा ले जाया गया जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार भेजा गया।

यह भी पढ़े : कोटद्वार से दुःखद ख़बर : कोरोना संक्रमण से दुगड्डा में एक डॉक्टर की मौत 

सूत्रों के अनुसार, लैंसडोन थाना पुलिस ने बताया कि रोडवेज के बस चालक की लापरवाही ने एक बेकसूर व्यक्ति की जान ले ली है। रविावार को कोटद्वार से पौडी जा रही रोडवेज की बस के चालक के द्वारा बस को लापरवाही से चलाये जाने पर उसमें बैठे एक यात्री के सिर पर पेड की टहनी टकरा गयी। 

यह भी पढ़े : रोडवेज के कोटद्वार डिपो की बस में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जिससे चलती बस में यात्री की मौके पर ही मौत हो गयी। चालक एवं परिचालक ने अपनी गलती छिपाने के लिए बस में धमाके की अफवाह फैलाकर पुलिस को भ्रमित करने की नाकाम कोशिश की गयी। लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर घटना की असलियत सामने ला दी है।

यह भी पढ़े : नगर निगम में कोरोना कहर, तीन कर्मचारी संक्रमित, कार्यालय तीन दिन के लिए बंद

Post a Comment

0 Comments